हमारा ज़िंदगी जीने का तरीका काफी लंबे समय के लिए बदलेगा…जून-जुलाई में कोरोना के और बढ़ेंगे मरीज….एम्स डायरेक्टर का बड़ा बयान

मई में अपने क्रूर रूप को दिखा रहा कोरोना जून-जुलाई में पूरे चरम पर होगा। एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने इस बात के संकेत दिये हैं। उन्होंने कहा कि भारत में मौजूदा आकलन के मुताबिक जून-जुलाई में कोरोना पूरे पीक पर होगा, जाहिर है इससे भी भयावह आंकड़ अगले दो महीनों में छत्तीसगढ़ में दिख सकता है। एम्स डायरेक्टर ने कोरोना केस बढ़ने पर उन्होंने कहा कि टेस्ट और पॉजिटिव का रेशियो अभी भी लगभग उतना ही है, जितना पहले था. उन्होंने ये भी कहा कि यदि लॉकडाउन नियमों का ठीक से पालन हुआ तो केस का ग्राफ कम हो सकता है.

कोरोना के ज़ीरो मामले कब आएंगे यानी कब ये खत्म होगा? इस पर डॉक्टर गुलेरिया ने कहा, ये लंबी लड़ाई है. ऐसा नहीं है कि जब पीक आकर चला जाएगा तो कोरोना खत्म हो जाएगा. हमारा ज़िंदगी जीने का तरीका काफी लंबे समय के लिए बदलेगा.”

कोरोना वायरस देश में कब चरम पर होगा यानी पीक कब आएगा? इस पर उन्होंने कहा कि अभी मामले बढ़ रहे हैं तो पीक आएगा ही. उन्होंने कहा कि भारतीय और अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट इसके डाटा का विश्लेषण कर रहे हैं. ज्यादातर लोगों का मानना है कि जून-जुलाई में पीक आ सकता है. कुछ लोग अगस्त और इससे पहले भी कह रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि जून-जुलाई में इसका पीक आ जाएगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *