छत्तीसगढ़ से भागकर झारखंड पहुंचे 5 लोग मिले कोरोना पॉजेटिव…….

रांची 7 मई 2020। छत्तीसगढ़ के क्वारंटीन सेंटर से भागकर झारखंड पहुंचे 5 लोग कोरोना पॉजेटिव पाये गये हॆं। इन सभी की रांची मेडिकल कालेज में करायी गयी टेस्टिंग रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। दरअसल दूसरे राज्यों से छत्तीसढ़ के रास्ते झारखंड जाने की कोशिश कर रहे लोगों को छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देश पर सीमावर्ती जिलों में क्वारंटीन किया गया था, इन 5 लोगों को भी क्वारंटीन सेंटर में ही रखा गया था, लेकिन ये सभी मौका देखकर क्वारंटीन सेंटर से भाग गये थे। ये सभी झारखंड के पलामू के रहने वाले हैं।

गुरूवार को पलामू में पांच नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाये गये लोग छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर के कोरिया से आये थे, इनके बारे में प्रशासन को यह सूचना मिली थी कि सभी छत्तीसगढ़ के क्वारेंटाइन सेंटर से भाग गये हैं. इस सूचना पर सक्रिय होकर प्रशासन ने इन लोगों को पकड़कर इलाज के लिए तुंबागाड़ा के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया था. इन पांच लोगों को मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 132 हो गयी है.

इस मामले में पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने लोगों से कहा है कि लोग घबराए नहीं, संक्रमित पाये गये लोग यहां किसी बाहरी के संपर्क में नहीं थे. बताया जाता है कि पांचों पॉजिटिव मरीज पलामू के रहने वाले हैं. इनमें चार पुरुष, जिनकी उम्र 21 वर्ष, 23 वर्ष, 21 वर्ष और 23 वर्ष है और एक महिला 30 वर्ष की है.

इनमें दो पुरुष पलामू के मनातू गांव के और दो पुरुष नौडीहा के रहने वाले हैं और एक महिला पाटन की रहने वाली है. बताया गया कि सभी छत्तीसगढ़ से पलामू भागकर आये थे. जिला प्रशासन ने सभी को क्वारेंटाइन कर उनका सैंपल जांच के लिए रांची भेजा था. जांच में पांचों पॉजिटिव पाये गये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *