नई दिल्ली। कोरोना लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र से दर्दनाक घटना निकलकर सामने आई है. जिसके तार मध्यप्रदेश राज्य से जुड़ रहे हैं. दरअसल औरंगाबाद में एक मालगाड़ी ने पटरी पर प्रवासी मजदूरों को अपने चपेट में ले लिया है. जिससे 16 मजदूरों की मौत हो गई है और 4 मजदूर घायल है. ये सभी प्रवासी मजदूर पैदल मध्यप्रदेश अपने घर आ रहे थे. मजदूर शहडोल जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
यह भयावह हादसा औरंगाबाद के जालना रेलवे लाइन के पास शुक्रवार तड़के सुबह हुआ है. लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र में फंसे प्रदेश के मजदूर काम बंद होने से पैदल ही अपने घर के लिए रवाना हो गए थे. रेलवे ट्रक के सहारे वो चलते चले जा रहे थे, उसी दौरान औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर मालगाड़ी ने इन्हें रौंद दिया.


