कुल पॉजिटिव 59, एक्टिव 21, आंकड़ों में जानें छत्तीसगढ़ में कोरोना के हालात

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण (Covid-19) का हाल पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra), मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) से बेहतर हैं. फिर प्रदेश में 7 मई की शाम तक कोरोना संक्रमण के 59 मामले सामने आ चुके हैं. राहत की बात है कि इनमें से 38 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छु​ट्टी दी चुकी है. 7 मई की देर शाम रायपुर एम्स के संक्रमित नर्सिंग स्टाफ समेत एक अन्य की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. अब कोरोना के 21 मरीजों का इलाज रायपुर एम्स में किया गया है.

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 7 मई की शाम को जारी कोरोना मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में अब तक 22 हजार 951 संदिग्धों की जांच की गई है. इनमें से 21 हजार 854 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव रही है. कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 59 है. 1 हजार 38 संदिग्धों की जांच जारी है. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 21 है. इसमें सूरजपुर के 6, रायपुर के 1, दुर्ग के 9 और कवर्धा के 6 मरीज शामिल हैं. जबकि 59 में से 37 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. रायपुर एम्स ने गुरुवार को एक ट्वीट कर कोरोना वारियर्स का तालियों से स्वागत किया.

सबसे ज्यादा मरीज कोरबा के

छत्तीसगढ़ में कोरोना पीड़ितों की संख्या को लेकर 28 मरीजों के साथ कोरबा जिला अभी भी टॉप पर है. तो वहीं कुल 10 मरीजों के साथ दुर्ग जिला दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है. इस क्रम में 7 मरीजों के साथ राजधानी रायपुर तीसरे स्थान पर तो 6-6 मरीजों के साथ सूरजपुर और कवर्धा क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर है. बिलासपुर और राजनांदगांव 1-1 मरीज के साथ अंतिम पायदान पर काबिज है. 6 मई को प्रदेश में 6 मई को 1240 नए लोगों को क्वॉरंटाइन किया गया. छत्तीसगढ़ में 7 मई तक 19 हजार 524 व्यक्ति क्वारंटाइन हैं. प्रदेश में क्वारेन्टीन सेंटरों की कुल संख्या 147 है, इनमें 2760 लोगों को रखने की क्षमता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *