जशपुरनगर : ओलावृष्टि से प्रभावित 529 हितग्राहियों के खातों में 21 लाख 48 हजार से अधिक की राहत राशि दी गई

जशपुरनगर 08 मई 2020

कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने राजस्व अमला के साथ 27 अपै्रल को पत्थलगांव विकासखंड में ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का आकस्मिक निरीक्षण करके प्रभावित हितग्राहियों से मकान एवं फसल क्षति के बारे में तत्काल जानकारी ली। उन्होंनें राजस्व अमला को प्रभावितों के लिए मुआवजा राशि का प्रकरण बनाने के लिए निर्देश थे। जिस पर पत्थलगांव एसडीएम श्री दशरथ सिंह राजपूत ने पटवारी, आरआई एवं कृषि विभाग की टीम के साथ किसानों के खेतों में जाकर फसल क्षतिपूर्ति का आंकलन किया गया। साथ ही क्षतिग्रस्त मकानों का भी आंकलन करके प्रभावित हितग्राहियों के लिए प्रकरण तैयार किया गया।

इसी कड़ी राजस्व विभाग द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित हितग्राहियों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत् राशि विरतण किए जाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। एसडीएम श्री श्री राजपूत से प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्थलगांव विकासखंड में ओलावृष्टि से लगभग 60 गांव में 2720 मकान तथा 120 हेक्टेयर क्षेत्र पर खड़ी धान, मक्का, साग-सब्जी की फसल व्यापक रूप से प्रभावित हुई थी। प्राकृतिक आपदा से इस क्षति का सर्वेक्षण प्राक्कनल अनुसार किसानों के खातों में राशि सीधे हस्तांतरित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस कड़ी में 4 अपै्रल को तुरूवाआमा, लुडेग, कटंगजोर, केराकछार, मक्कापुर, मिर्जापुर के 529 हितग्राहियों को 21 लाख 48 हजार 400 रुपए की राहत राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त 43 प्रभावित गांव हेतु प्रकरण बनाकर राहत राशि का प्रकरण निर्मित कर राशि आहरण हेतु देयक कोषालय में जमा किए जा चुके हैं। राशि आहरण पश्चात् यथाशीर्घ पीड़ित हितग्राहियों के खातों में मुआवजा राशि हस्तांतरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *