लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में GST का छापा

रायपुर। कोरोना लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. प्रदेश के चार जिलों में कोयला व्यवसायी के ठिकानों पर जीएसटी की टीम ने छापा मारा है. रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और खरसिया के ठिकानों पर यह कार्रवाई चल रही है.

जानकारी के मुताबिक इंद्रमणि फर्म में बड़े पैमाने पर कर चोरी की शिकायत पर जीएसटी की टीम छापेमार कार्रवाई की है. रायपुर में तेलीबांधा के आसपास इंद्रमणि फर्म है, जहां कार्रवाई जारी है. बाकी जिन तीन जिलों में कार्रवाई चल रही है वो ठिकाने भी इंद्रमणि फर्म का ही है और कोयले का व्यवसायी है. जीएसटी के सभी बड़े अधिकारी चारों ठिकानों पर मौजूद है. जांच पूरी होने के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है.

जीएसटी के अधिकारियों का कहना कि रायपुर स्थित इंद्रमणि फर्म पर कार्रवाई चल रही है. बड़े इनपुट्स के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. जांच में समय लगेगा. इसलिए जानकारी आने में भी देर लगेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *