मुठभेड़ में घायल हुआ एक लाख का इनामी नक्सली, पुलिस ने दबोचा

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में लॉक डाउन के बीच नक्सली घटनाएं लगातार जारी है। आज भी नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में सुरक्षा जवानों ने इनामी नक्सली बामन मुचाकी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नक्सली मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसके बाद उनके साथ मौके पर ही उन्हें छोड़कर फरार हो गए। गिरफ्तार नक्सली पर पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। बता दें कि मुठभेड़ दंतेवाड़ा के सरहदी क्षेत्र बेचापाल में हुई है। इस घटना की पुष्टि एसपी अभिषेक पल्लव ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा और बीजापुर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया था। इस ऑपरेशन में दंतेवाड़ा और बीजापुर डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। बताया गया कि ऑपरेशन सुबह 6 बजे शुरू हुआ था, जब नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में जवानों की गोली से इनामी नक्सली बामन मुचाकी घायल हो गया। इसके बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *