नई दिल्ली. प्रवासी मजदूरों को उनके राज्य में भेजने को लेकर देश भर में चल रही कवायद के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी है. इसमें पूछा गया है कि प्रवासियों को ट्रेन से घर वापस जाने में मदद क्यों नहीं की जा रही है. ममता को शाह की चिट्ठी में कहा गया है कि अन्य राज्यों की तरह बंगल में फंसे प्रवासी भी अपने घर वापस जाने की इच्छा रखते हैं. इससे मुझे दुख होता है कि पश्चिम बंगाल सरकार इस संबंध में सहयोग नहीं कर रही है. कहा गया कि पश्चिम बंगाल ट्रेन की आवाजाही के लिए अपेक्षित अनुमति नहीं दे रहा है.
प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर अमित शाह ने ममता को लिखी चिट्ठी
