रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने निवास पहुंचकर मंत्री डाॅ. डहरिया का जाना कुशलक्षेम : नगरीय प्रशासन मंत्री के शासकीय निवास में आकाशीय बिजली गिरने से हुई थी ब्लैकआउट

रायपुर, 9 मई 2020

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने आज नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया के रायपुर स्थित शासकीय निवास शंकरनगर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना और डाॅ. महंत ने बंगले का अवलोकन भी किया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को शाम 5 बजे गरज और चमक के साथ तेज आवाज में निवास परिसर के पास लगे पेड़ में आकाशीय बिजली गिरने से ब्लैकआउट हो गया था। कुछ देर में बिजली कम्पनी की टीम बंगले पहुंची और उसने बिजली बाहल कर दी थी। राहत की बात यह थी कि आकाशीय बिजली से कोई बड़ा नुकसान जान-माल की हानि नहीं हुई थी। आकाशीय बिजली से शाट सर्किट होने के कारण कुछ इलेक्ट्रानिक सामान और बिजली के उपकरण जल गए थे। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी घटना की जानकारी होने पर नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया से टेलीफोन पर चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *