जोगी की हालत बेहद नाजुक….दिमाग में आयी सूजन ने बढ़ायी डाक्टरों की चिंता….सांस नली में अटका बीज निकाला गया

48 से 72 घंटे बेहद अहम, अभी भी वेंटिलेटर पर…

रायपुर 9 मई 2020। अजीत जोगी की हालत बेहद नाजुक है। उनके दिमाग में सूजन आ गया है, जो डाक्टरों के लिए बड़ी चिंता की बात है। नारायणा हास्पीटल के डायरेक्टर सुनील खेमका ने बताया कि कुछ देर बार उनके दिमाग का सीटी स्कैन कराया जायेगा, उसके बाद ही पता चल पायेगा कि आखिर ये सूजन किस वजह से हैं।

इसी दौरान गंगा इमली का बीज उनकी सांस नली में फंस गया, जिसकी वजह से पहले उन्हें रेस्पीरेट्री अटैक आया और फिर हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल में डाक्टरों ने उनकी सांस नली में फंसे बीज को निकाल दिया है।

नारायण अस्पताल के आधार दर्जन डाक्टर लगातार अजीत जोगी के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। मेडिसिन विभाग के सतीश ज्योति, छाती रोग विशेषज्ञ अमित असाटी, कार्डियोलॉजिस्ट बिनोद अग्रवाल और मनीष लुनिया, न्यूरो फिजिशियन डॉ छ्त्रपाल सिंह और विवेक त्रिपाठी सहित कई अन्य स्पेशलिस्ट डाक्टर लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *