5 और मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, छत्तीसगढ़ में अब 16 एक्टिव केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए राहत की बड़ी खबर है। आज पांच और मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर जानकारी दी है। पांचों मरीजों को आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा- आज 5 और मरीजों को छुट्टी दी जाएगी। वे 2 महिलाएं हैं, कबीरधाम से 1 बच्चा, दुर्ग से 1 पुरुष और सूरजपुर से 1 पुरुष हैं। अब हमारे पास छत्तीसगढ़ में 16 सक्रिय Covid19 रोगी हैं और वे सभी स्थिर हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगे!

बता दें कि प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 59 है। इस बीच अच्छी खबर यह है अब तक आधे से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह से हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *