राहुल गांधी ने अमित जोगी को फोन कर जाना अजीत जोगी का हाल

रायपुर, छत्तीसगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पूर्व सीएम अजीत जोगी का हालचाल जाना है। राहुल ने अमित जोगी से फोन पर बात कर उनकी स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। राहुल गांधी ने अजीत जोगी की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

बता दें राहुल गांधी ने दूसरी बार फोन कर अजीत जोगी का हालचाल जाना है। जोगी बीते कुछ दिनों से राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

घर पर नाश्ता करने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। तब से जोगी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

दिमाग में उनकी कोई हलचल नहीं होने पर उन्हें ऑडियोथैरेपी दिया जा रहा है। जोगी को इयरफोन के माध्यम से उनके मनपसंद का गाना सुनाया जा रहा है ताकि उनके दिमाग में कोई हलचल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *