जाम छलकाना हुआ महंगा…..छत्तीसगढ़ में अब शराब प्रेमियों को देना होगा कोरोना टैक्स… देसी और विदेशी शराब की कीमत में हुई वृद्धि

कोरोना संकट के गम को भूलाने के लिए अब जाम छलकाना महंगा प़ड़ेगा। कैबिनेट ने शराब की कीमतों में बढ़ोत्तरी के फैसले को मंजूरी दे दी है। आज लिये गये फैसले के मुताबिक देसी शराब में प्रति बोतल 10 रुपये की बढ़ोत्तरी होगी, वहीं विदेशी शराब में 10 प्रतिशत का विशेष कोरोना शुल्क लगाया जायेगा। मतलब अगर कोई विदेशी शराब 1000 रुपये बोतल की मिलती थी, तो वो अब कोरोना टैक्स मिलाकर 1100 रुपये की बिका करेगी। उसी तरह अगर कोई विदेशी शराब की 500 रुपये की मिलती थी, तो 10 प्रतिशत कोरोना टैक्स के बाद अब वो 550 रुपये में लोगों को मिलेगी।

आज कैबिनेट के निर्णय में बताया गया है कि ….

छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए देशी और विदेशी मदिरा के विक्रय पर ‘विशेष कोरोना शुल्क‘ अधिरोपित करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत देशी मदिरा पर 10 रूपए प्रति बोतल तथा समस्त प्रकार की विदेशी मदिरा (स्प्रिट/माल्ट) के फुटकर विक्रय दर की 10 प्रतिशत की दर से विशेष कोरोना शुल्क अधिरोपित किया जाएगा”

हालांकि भले ही आज कैबिनेट ने कीमत में बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया है, लेकिन इससे पहले ही महासमुंद सहित कुछ अन्य जिलों में देसी शराब की कीमत में बढ़ोत्तरी का निर्णय ले लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *