राजनांदगांव : सोलर पॉवर प्लांट से मोतीपुर से डोंगरगढ़ तक का पथ हुआ रौशन

राजनांदगांव 13 मई 2020

क्रेडा ऊर्जा विभाग द्वारा रास्ते में प्रकाश व्यवस्था के लिए राजनांदगांव शहर के मोतीपुर से डोंगरगढ़ मार्ग में 20 नग सोलर पॉवर प्लांट के माध्यम से एक हजार नग स्ट्रीट लाईट लगाई गई है। इसके माध्यम से नवरात्र पर्व में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जाने वाले हजारों पदयात्रियों को सुविधा मिलक रही है। सोलर लाईट लगने से विद्युत में होने वाले व्यय की बचत हुई है । स्ट्रीट लाईट से प्रतिदिन आसपास के गांवों के  निवासियों को प्रकाश  व्यवस्था का लाभ मिल रहा है। क्रेडा द्वारा सतत रूप से स्ट्रीट लाईट का संचालन किया जा रहा है। स्ट्रीट लाईट की स्थापना से लेकर अभी तक प्रकाश व्यवस्था के लिए 58 हजार 615 यूनिट उपयोग किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *