क्या है आज आपकी किस्मत में, जानिए यहाँ….

मेष- आज शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा. इसी के साथ उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे. व्‍यापारिक लाभ मिलेगा. स्‍वास्‍थ्‍य में थोड़ा सा सुधार दिख रहा है. प्रेम की स्थिति अच्‍छी है.

वृषभ- आज उद्योग-धंधे में लाभ मिलेगा. कुछ नई लाइन बन सकती है आपकी. इसी के साथ प्रेम और स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बेहतर है. हर दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं.

मिथुन- आज स्थिति बिल्‍कुल ठीक नहीं है. ध्‍यान देने की जरूरत है. फिर वह स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम या व्‍यापार हो. हर दृष्टिकोण से फूंक-फूंक कर कदम रखिए.

कर्क- आज स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम में सुधार होगा. बहुत एन्‍ज्‍वॉय करेंगे. इसी के साथ व्‍यापार दृष्टिकोण से भी कुछ अच्‍छा समाचार मिल सकता है. आज कुल मिलाकर दिन एन्‍ज्‍वॉय करने वाला है.

सिंह- आज थोड़ा डिस्‍टर्बेंस जरूर रहेगा लेकिन रोग, शत्रु पर भारी पड़ेंगे. आज बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा दिख रहा है. आज प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी.

कन्‍या- आज मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. प्रेम में तू-तू मैं-मैं की स्थिति आ सकती है. आज सारी चीजें मध्‍यम गति से चल रही हैं. आज गलत निर्णय लेने के कारण भी थोड़ी परेशानी रहेगी.

तुला- आज मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. घर में कलह के संकेत हैं. आज सीने में विकार सम्‍भव है. प्रेम में दूरी हो सकती है. आज निर्णय लेने की क्षमता में भी कमी आएगी. स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है.

वृश्चिक- आज आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे. पराक्रम सफलता की ओर ले जाएगा. आज स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार तीनों पहले से बेहतर दिख रहा है.

धनु- आज किसी भी तरह से पूंजी का निवेश अभी न  करें. आज कुटुम्‍बीजनों से न उलझें. तू-तू, मैं-मैं बहुत खतरनाक ढंग से हो सकता है इसलिए बिल्‍कुल शांत होकर रहें. आज वाणी पर नियंत्रण रखें.

मकर- आज स्‍वास्‍थ्‍य में किसी प्रकार का कोई रिस्‍क न लें. आज बहुत ध्‍यान दें. बाकी ठीक है. आज प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है.

कुंभ- आज चिंताकारी स्थिति बन रही है. मन परेशान हो सकता है. आज स्‍वास्‍थ्‍य में भी थोड़ी खराब स्थिति दिख रही है. आज प्रेम की स्थिति ठीक ठाक है.

मीन- आज हर दृष्टिकोण से थोड़ा सुधार दिख रहा है. आज स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम में सुधार, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है. आज आप आराम से चलें. आज अच्‍छे दिनों की तरफ आप जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *