देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,722 नए केस मिले, 134 ने तोड़ा दम, संक्रमितों की संख्या 78 हजार के पार

नई दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में 3,722 की बढ़त हुई और 134 ने दम तोड़ा है। देश में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 78,003 हो गई है।

पिछले 24घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में 3,722 की बढ़त हुई और 134 मौतें हुईं। देश में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 78,003 है(इसमें 49,219 सक्रिय मामले, 26,235ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 2,549 मौतें

कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा महाराष्ट्र को बेहाल किया है। बुधवार शाम तक महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या करीब हजार पहुंच गई। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 25,922 पहुंच हो गई है।

इसके अलावा महाराष्ट्र में कोरोना से 975 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को एक दिन में ही 1495 मरीज मिले। बीते 24 घंटों में राज्य में 54 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि राहत की बात है कि राज्य में करीब 22 फीसदी कोरोना मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। बुधवार तक इस बीमारी से पूरी तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 5,547 हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *