रायपुर : श्रमिकों ने सकुशल घर वापसी पर मुख्यमंत्री का जताया आभार : अन्य राज्यों में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाईन बना सहारा

रायपुर, 14 मई 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल से कोविड-19 के कारण लॉकडाउन में छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य राज्यों मंे फंसे श्रमिकों की सकुशल घर वापसी पर उन्होंने मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार जताया है।

कोरोना वायरस के लॉकडाउन की विषम परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ राज्य के श्रमिक और यात्री बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। ऐसे कठिन समय में इन सभी लोगों कीे सकुशल गृह जिला वापसी के लिए मुख्यमंत्री की पहल से श्रमिक स्पेशल ट्रेन आने का सिलसिला शुरू हो गया है। लॉकडाउन में फंसे श्रमिक एवं यात्रियों ने बताया कि ऐसे कठिन समय में आवश्यक मदद और राशन छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से उन्हे मिला। इसके अलावा उन सभी की सकुशल लौटने के लिए चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन की जानकारी शासन से लगातार मिलती रही। इस सबके परिणाम स्वरूप ही हम सबकी सकुशल घर वापसी हो रही है।
ऐसा ही कहना है जशपुर जिले के राजेन्द्र साहू, बंधन साहू एवं अन्य जो हैदराबाद में काम करने गए थे। ग्राम पोड़ी की सत्यवती भगत और रतिया की सविता दोनों लड़कियां हैदराबाद में काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण जहां इस महामारी का डर सता रहा था, वहीं घर परिवार लौटने की चिन्ता हो रही थी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा जारी निःशुल्क हेल्प लाइन नंबर से सम्पर्क कर अपना पंजीयन कराया साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपने राज्य के श्रमिकों को वापस लाने के लिए उन्हें ट्रेन के बारे में जानकारी मिली। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को सकुशल घर वापसी पर वे बेहद खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *