तेजी से फैल रहा है कोरोनाः सितंबर तक देश की आधी आबादी हो सकती है कोरोना संक्रमित, इसलिए अभी से रहिये संभलकर

दिल्ली। देश में कोरोना तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अगर हम नहीं संभले तो आधे से ज्यादा देश बहुत जल्द इस वायरस की चपेट में आ जाएगा। इसलिए संभलकर रहने में ही सुरक्षा है।

दरअसल, रिसर्चर के मुताबिक देश तेजी से हर्ड इम्यूनिटी की तरफ बढ़ रहा है। जब किसी देश की आधी आबादी संक्रमित हो जाती है तो वहां के लोगों के शरीर में वायरस से लड़ने वाला प्रतिरक्षा तंत्र विकसित हो जाता है। स्वास्थ्य शोधकर्ताओं का कहना है कि किसी महामारी से बचने का एक ही तरीका है, जो कि प्रतिरक्षा है। हाल ही में कुछ रिसर्च का हवाला देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा था कि आने वाले समय में कोरोना वायरस से स्थिति और भयावह हो सकती है। आज देश में कोरोना के मामलों के सामने आने की रफ्तार कहीं अधिक है।

देश के सीनियर और टॉप डॉक्टरोंं का कहना है कि कोरोना वायरस सितंबर के मध्य तक अपने चरम पर होगा। इस वायरस की वजह से देश की 58 प्रतिशत आबादी संक्रमित होगी जबकि पंजाब के 87 फीसद लोग प्रभावित होंगे। पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञों का अनुमान है कि भारत में सितंबर के मध्य में कोरोना वायरस का कहर अपने चरम पर होगा और देश की 58 फीसदी आबादी इसकी चपेट में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *