छत्तीसगढ़ में कोरोना का नया मरीज मिला… बालोद जिले में कोरोना का पहला मामला आया सामने

छत्तीसगढ़ में कोरोना एक और नया मरीज मिला है। ये मरीज बालोद जिले में मिला है। बालोद में कोरोना मरीज मिलने का ते पहला मामला है। संक्रमित मरीज की सूचना के बाद बालोद से मरीज को लाकर अब रायपुर एम्स में भर्ती कराया जा रहा है

24 वर्षीय युवक में कोरोना का लक्षण मिलने के बाद उसका RT PCR टेस्ट एम्स में कराया गया था, जहाँ उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

छत्तीसगढ़ में इस नये मरीज के मिलने के बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 4 हो गयी है। इससे पहले आज शाम ही कोरोना के एक मरीज के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 3 बतायी जा रही थी, लेकिन अब उसमे एक और मरीज की बढ़ोतरी हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *