प्रशासन में मचा हड़कंप….लॉकडाउन के बीच देश के कई राज्यों में मजदूरों का प्रदर्शन

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में लाॅकडाउन लगा हुआ है। 18 मई से लाॅकडाउन का चौथा चरण शुरू होगा। इस बीच देश के कई राज्यों से प्रवासी मजदूरों अपने घर वापस लौट रहे हैं। लाॅकडाउन के बीच अलग अलग शहरों से मजदूरों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों के विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रशासन ने जाने से रोक दिया तो नराजा मजदूरों ने पूरा हाईवे ही जाम कर दिया।

पंजाब के संगरूर में मजदूरों ने प्रदर्शन किया। यहां सैलरी न मिलने और जबरन काम कराने पर मिल मजदूरों ने हंगामा किया, तो वहीं अलवर में वेतन नहीं मिलने से सड़क पर मजदूरों ने जमकर काटा। मजदूरों नहीं मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दी है। तो वहीं राजस्थान के ही भीलवाड़ा में भी सैलरी रोकने पर मजदूर सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा किया।

यमुना एक्सप्रेसवे पर मजदूरों का हंगामा

मजदूर अपनी साइकिलों से अपने घर वापस लौट रहे थे। इस बीच पुलिस ने उनको आगरा-मथुरा सीमा पर रोक दिया। इससे नाराज मजदूरों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। यह मजदूर नोएडा से मध्य प्रदेश और अन्य स्थानों पर जा रहे थे। मजदूरों के हाईवे पर जाम लगाने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्हें ट्रक और बस में बैठाकर रवाना किया गया।

संगरूर में मजदूरों का बवाल

संगरू के एक निजी मिल के मजदूरों ने गुरुवार को जमकर बवाल काटा। मजदूरों ने आरोप लगाया कि उनको सैलरी कम दी जा रही है, बाहर के मुकाबले मिल के अंदर राशन के ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं और उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। इसे लेकर चार दिन पहले भी मजदूरों ने प्रदर्शन किया था। गुरुवार को एक बार फिर मजदूरों ने हंगामा किया। इसके पहले गुरुवार को बठिंडा में सैकड़ों की संख्या में मजदूर रेलवे स्टेशन पहुंच गए, मजदूरों का कहना था कि उन्हें कहा गया कि यहां से श्रमिक ट्रेन जा रही है। इसलिए वे कई किमी चलकर स्टेशन आए थे, लेकिन अब यहां कुछ नहीं हैं तो वापस वहां ही जा रहे हैं जहां रुके हुए थे।

अलवर और भीलवाड़ा में हंगामा

अलवर जिले के भिवाड़ी में वेतन न मिलने से नाराज मजदूरो ने फैक्ट्री गेट पर हंगाम किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों पर जमकर लाठीचार्ज किया और उन्हें खदेड़ा। साथ ही मजदूरों को पुलिस की ओर मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दी गई। इसके बाद तहसीलदार ने फैक्ट्री मालिक को वेतन देने का आदेश दिया। तो वहीं प्रदेश भीलवाड़ा में भी मजदूरों ने वेतन के लिए प्रदर्शन किया। भीलवाड़ा-चित्‍तौडगढ़ राजमार्ग पर स्थित एक फैक्ट्री के मजदूरों ने मार्च और अप्रैल की सैलरी को लेकर हंगामा किया। यहां भी पुलिस ने मजदूरों को खदेड़ने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया। मजदूरों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक वह काम नहीं शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *