जिले से गुजरने वाले श्रमिकों को भोजन, पानी के साथ जूते, चप्पलें मुहैया कराएं…सीएम भूपेश का कलेक्टरों को निर्देश

रायपुर, 17 मई 2020। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले श्रमिकों को अब राज्य सरकार भोजन, पानी के साथ ही पहनने के लिए जूते, चप्पल भी मुहैया कराएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मजदूरों को छत्तीसगढ़ में कोई तकलीफ नही होनी चाहिए।

उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण के बीच लॉक डाउन के कारण अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों में प्रवेश करने वाले प्रवासी मजदूरों, यात्री जो भीषण गर्मी में छत्तीसगढ़ आ रहें है और बिना चरण पादुका के तकलीफ में थे और पैरों में पीड़ा हो रही है। जरूरतमंदों को सभी सीमावर्ती चेक पोस्ट एवं अन्य शहरो में जो अन्य राज्यो से आये प्रवासियो को चरण पादुका का वितरण किया जाए।

दरअसल, मुख्यमंत्री को पता चला था कि पैदल चलकर छत्तीसगढ़ की सीमा में पहुंचे श्रमिकों के पांव जल जा रहे।

सीएम के निर्देश पर राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, कवर्धा जैसे कुछ जिलों ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमल शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *