चक्रवर्ती तूफान अम्फान को लेकर छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवर्ती तूफान तूफान अभी पश्चिम बंगाल 940 किलोमीटर दक्षिण में है और इसके सुपर साइक्लोन में तब्दील होने की आशंका जताई जा रही है. जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है।अगले 24 घंटों के दौरान साइक्लोनिक तूफान और तीव्र होने की संभावना है। अगले 12 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और फिर उत्तर उत्तर-पूर्व की ओर वापस आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आगामी कुछ घंटों के भीतर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कोरिया , सूरजपुरर, सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, धमतरी, दुर्ग, बलौदाबाजार, गरियाबंद, सुकमा, बीजापुर, गरियाबंद, नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बालोद और बस्तर में आगामी 4 घंटे के भीतर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। जारी चेतावनी में मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि प्रदेश के कुछ स्थानों में तेज हवा, ओले और आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है।
