क्वॉरेंटाइन सेंटर में अश्लील डांस, वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

पटना: देशभर में कोरोना संकट को देखते हुए लॉकडाउन जारी है, जिसकी वजह से मजदूरों का पलायन भी जारी है। बिहार में हजारों की संख्या में हर दिन प्रवासी मजदूर अपने घर वापस आ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर क्वॉरेंटाइन सेंटर में नाच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय में इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।

बिहार के एक गांव में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में सिस्टम को ताक पर रखकर नाच प्रोग्राम कराया गया। यहां मनोरंजन के लिए किसी और चीज की व्यवस्था नहीं होने पर वहां अश्लील डांस का आयोजन करवा दिया गया। इस कार्यक्रम में अश्लील गाने बजाए गए। मामला सामने आने के बाद स्कूल में नाच प्रोग्राम के कलाकारों के प्रवेश पर सवाल खड़ा हो गया है।

वीडियो को लेकर कोरोना कोषांग के प्रभारी अधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि इस तरह के आयोजन की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती है। इसकी जांच की जाएगी। लोगों के मनोरंजन के लिए क्वारनटीन सेंटर में टीवी लगाए गए हैं। वहीं अश्लील डांस कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद अब जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *