रायपुर : दिव्यांग भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी 10 हजार रूपए की सहायता

20 मई 2020

मुख्यमंत्री सहायता कोष में असहाय तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए बड़ी संख्या में लोग सामने आ रहे है। इसमें समाज का हर वर्ग स्वस्फूर्त होकर सहयोग देने के लिए तत्पर है। इसी क्रम में दिव्यांग भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और रायपुर निवासी श्री पृथ्वी राज रामटेके ने कोरोना संकट से लड़ने हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष में 10 हजार रूपए की सहयोग राशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री पृथ्वी राज रामटेके द्वारा दिए गए इस दान के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *