बलरामपुर : छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला जो ग्राम तातापानी के गर्म जल के स्रोतों के कारण जिले व प्रदेश में अपना एक विशेष पहचान बना चुकी है, साथ ही तातापानी में स्थित है तपेश्वर महादेव के मंदिर जहां आज सावन महिने के पहले सोमवार को श्रधालुगण भगवान महादेव का दर्शन कर जल चढ़ाने बड़ी संख्या में कांवड़ियें अपनी यात्रा शुरू कर
है।इस कांवड़ यात्रा में सामरी विधायक चिंतामणि महराज भी शामिल हुए हैं, साथ ही हजारों की संख्या में कांवड़ियें भी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं,इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और बच्चे शामिल हैं।
बता दे कि तपेश्वर महादेव मंदिर के पास 12 ओज्योतिर्लिंग एवं भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा स्थित है,जो मुख्य रूप से लोगों का आकर्षण का केंद्र है। तातापानी पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है,पहले यहां केवल मकर संक्रांति के अवसर पर ही मेला लगता था, लेकिन बलरामपुर कलेक्टर संजीव कुमार झा व जिला प्रशासन और स्थानीय लोगो की मदद से इस बार जिले में सावन मेले का आयोजन किया गया है।तपेश्वर मंदिर कई पौराणिक आस्थाओं से जुड़ा हुआ है,लोगों का मानना है कि जब भगवान राम अपने चौदह वर्ष का बनवास काट रहे थे उस दौरान ग्राम तातापानी में भी ईनका रुकना हुआ था।
आज ईस अवसर पर बलरामपुर जिले का पत्रकार संघ के द्वारा तातापानी में स्टाल लगा कर श्रधालुओं के लिए पानी व फल प्रदाय कर समाज में एक विशेष उदाहरण पेश किया है।
रिपोर्ट-रंजीत सोनी
