नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चक्रवात अम्फान ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इसने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में तबाही मचा दी। कहीं पर पेड़ हवा में उड़ रहे थे तो कहीं छतें ही उड़ गईं। वहीं पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में कई लोगों की मौत हो गई है।
पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान से करीब 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बात की जानकारी सीएम ममता बनर्जी ने दी है। कोलकाता में तूफान से भारी नुकसान हुआ है। यहां तक कि सचिवालय को भी क्षति पहुंची है। कोलकाता में तूफान के चलते सैकड़ों पेड़ उखड़ गए हैं जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है।
बंगाल-ओडिशा में आए अम्फान से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं, जिनमें इस तूफान की तबाही का मंज़र साफ देखा जा सकता है।
