रायपुर : मुख्यमंत्री ने राजा राममोहन राय की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 21 मई 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतीय सामाजिक-धार्मिक पुनर्जागरण के अग्रदूत और विचारक राजा राममोहन राय को उनकी जयंती 22 मई पर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि राजा राम मोहन राय भारतीय समाज की रूढ़ियों और सामाजिक कुरीतियों के मुखर विरोध और उल्लेखनीय सुधार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई प्रयास किये। उन्होंने महिलाओं को शिक्षित बनाने पर जोर दिया, जिससे उनकी स्थिति में परिवर्तन आ सके। समाज में प्रचलित सती प्रथा, बाल विवाह, बहुविवाह जैसी कुरीतियों का उन्होंने विरोध किया और बहुत हद तक इसे रोकने में सफलता हासिल की। श्री बघेल ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियां विकास का रास्ता रोक देती हैं। प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए आज भी समाज में राजा राममोहन राय जैसा उदारवादी दृष्टिकोण होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *