मैसेज के जरिये लाॅकडाउन में चल रहा था जिस्मफरोशी का कारोबार….मुंबई की लड़की सहित छह गिरफ्तार

बिलासपुर 21 मई 2020। लाॅकडाउन के बीच पुलिस ने बिलासपुर में सैक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपी लाॅकडाउन में सूनेपन का फायदा उठाकर बेखौफ जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये दो युवती और चार युवकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि सिविल लाईन क्षेत्र के मगरपारा के एक मकान में चोरी छिपे सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है, जिसकी शिकायत के बाद आज दोपहर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुये मौके से चार युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। पकड़़ी गयी युवतियां बिलासपुर और महाराष्ट्र के मुम्बई की है। वहीं पकडे गये आरोपियों में  विजय कुमार साहू (24)  सकरी बिलासपुर, राजा शर्मा (37) पचरी मेलापारा जांजगीर चांपा, सुर्यकांत उर्फ मोनू पांडेय (24) पचरी मेलापारा जांजगीर चांपा, अजय शुक्ला (23) पचरी मेलापारा जिला जांजगीर चांपा के रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाईल फोन, कार, बाईक, 15 हजार नगदी और कई आपत्तिजनक सामान जब्त किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि मैसेज के जरिये ग्राहकों से ये पूरी डील होती थी, इसके बाद ग्राहकों के पते पर लड़कियां भेजी जाती थी। साथ ही ग्राहकों की पसंद पर ही बाहर से लड़कियां बुलाई जाती थी।

फिलहाल आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को संदेह हैं कि पूछताछ के बाद कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। सभी के खिलाफ पिटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *