रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना पीड़ितों (Coronavirus) की संख्या में फिर इजाफा हुआ है. गुरुवार को कोरोना के 17 नए केस मिले हैं. अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 73 हो गई है. कुल पीड़ितों की संख्या बढ़कर अब 132 पहुंच गई है. वहीं राजधानी रायपुर (Raipur) में भी अब एक नया मामला सामने आ गया है. कोरोना (COVID-19) मरीज मिलने के बाद एहतियात के तौर पर रायपुर के 7 स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. रायपुर कलेक्टर की ओर से ये आदेश जारी हुआ है.
गौरतलब है कि शनिवार तक सूबे में कुल मरीजों की संख्या 67 थी जो गुरुवाक तक बढ़कर 126 हो गई. जबकि active caseकी संख्या भी बढ़कर 67 हो गई थी. ताजा मामला बिलासपुर, मुंगेली से आए. बिलासपुर में 4 और मुंगेली में 2 नए मरीज मिले हैं. तो वहीं अब सूबे में कोरोना जांच की संख्या45 हजार के पार हो गई है. अब तक 45522 संदिग्धों की जांच हुई है. इसमें से 42618 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है. बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक 14322 और कोरबा जिले में 6374 जांच की गई है.
एक नजर एक्टिव मरीजों की संख्या पर
