छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में 39 मरीजों की रिपोर्ट आयी पॉजेटिव…. देर शाम 20 नये मरीजों में संक्रमण की पुष्टि…. अब एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 100 के पार

रायपुर 22 मई 2020। कोरोना से जुड़ी छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी खबर आ रही है। एक ही दिन में प्रदेश में 39 नये मरीज मिले हैं। सुबह और दोपहर तक कोरोना के 19 मरीज मिले थे, देर शाम उसमें 20 और नये मरीज जुड़ गये। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 109 हो गयी है। देर शाम जो 20 नये मरीज मिले हैं, उनमें कवर्धा में 5, बलौदाबाजार में 4,  बालोद में 4, गरियाबंद में 3, राजनांदगांव में 2 और दुर्ग में 2 नये मरीज शामिल हैं।

आज सुबह 19 मरीज मिले थे

इससे पहले दोपहर तक 19 मरीज आये थे, जिनमें 16 मरीज सुबह और 3 मरीज दोपहर बाद आये थे। सुबह  कोरबा से 13 नये मरीज मिले थे, वहीं बेमेतरा से एक और 2 मरीज कांकेर के रहने वाले थे। हालांकि दोपहर में कांकेर से एक मरीज और मिला और संख्या वहां 2 हो गयी। वहीं बिलासपुर और बलरामपुर से भी 1-1 नये मरीज मिले।  जानकारी के मुताबिक सभी सभी प्रवासी मजदूर हैं, जो हाल ही में दूसरे प्रदेशों से आये थे। सभी को क्वारंटीन करके रखा गया था और अलग-अलग लैब में RTPCR टेस्ट के लिए भेजा गया था। गुरुवार को भी छत्तीसगढ़ में कोरोना के 17 नये केस सामने आये थे।

प्रदेश में अब कुल 169 कोरोना मरीज

प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 169 हो गयी है। राजधानी रायपुर में कुल 8, बालोद में 18, दुर्ग में 12, राजनांदगांव में 12, कर्वधा में 13, बलौदाबाजार में 12, गरियाबंद में 4, बिलासपुर में 9, रायगढ़ में 5, कोरबा में 42, जांजगीर में 14, मुंगेली में 3, सरगुजा में 3, कोरिया में 1, सूरजपुर में 7, बेमेतरा में 1, बलरामपुर में 1, कांकेर में 4 मरीज मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *