छत्तीसगढ़ में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन तय, सिर्फ 62 ब्लॉक ‘सेफ’, जानिए आपके शहर का हाल

रायपुर. कोविड-19 (COVID-19) वैश्विक महामारी के बीच केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को कलर जोन के निर्धारण को लेकर दिए गए अधिकारों के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी 28 जिलों का कलर जोन निर्धारित कर दिया है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बीते 1 हफ्ते से दोगुनी से भी अधिक रफ़्तार से नए मरीजों के मिलने के बाद सरकार ने किसी भी जिले को ग्रीन जोन (Green Zone) में शामिल नहीं किया है. लेकिन प्रदेशभर के 62 विकासखंडों को ग्रीन जोन में रखा गया है. कलर जोन निर्धारण में राजधानी रायपुर (Raipur) जिले को राहत मिली है. पूर्व में 30 अप्रैल को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित कलर जोन में रायपुर जिले को रेड जोन में रखा गया था जिसे राज्य सरकार ने बदल कर ऑरेंज जोन में शामिल किया है. रायपुर (Raipur) में ना के बराबर मरीज मिलने के बाद भी रायपुर जिला पूरे 22 दिनों तक रेड जोन में रहा.

आप का जिला-विकासखंड किस जोन में

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से कोविड-19 के तहतcolor zonनिर्धारण किया है जिसमें राज्य सरकार ने विकासखंड को कलर जोन में बांटा है. प्रदेश के तीन जिले बिलासपुर के तखतपुर और मस्तूरी विकासखंड, कोरबा जिले के कोरबा विकासखंड और बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड को रेड जोन में शामिल किया गया है.
ऑरेंज जोन में 25 जिले के 80 विकासखंड
बालोद, डौंडी, बम्हनीडी,  ढ़भरा, जैजैपुर, मालखरौदा, नवागढ़, सत्ती, भाटापारा, बिलाईगढ़, सिमगा, पलारी, कसडोल, किलेपाल, नानपुर, बकावंड, नवागढ़, भैरमगढ़, गीदम, गुजरा, कुरूद, मगरलोड, नगरी, धमतरी शहरी, पाटन, निकुम, लोरमी, मुंगेली, लैलूंगा, धरमजयगढ़, मोहल्ला, घुमका, छुरिया, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, मैनपाट, अंबिकापुर, बतौली, लखनपुर, लुंड्रा, उदयपुर, सीतापुर, दुर्गुकोंदल, कांकेर, भानूप्रतापपुर, अभनपुर, आरंग, धरसींवा, रायपुर शहरी, कुसमी, राजपुर, शंकरगढ़, रामानुजगंज, वाड्रफनगर, राजिम, पत्थलगांव, बगीचा, फरसगांव, भरतपुर, खड़गवां, बागबाहरा, महासमुंद, पिथौरा, बसना, सरायपाली, सूरजपुर, ओडगी, रामानुज नगर, सहसपुर, लोहारा, पंडरिया, कोटा, बिल्हा, बिलासपुर शहरी, बरमकेला, सारंगढ़, खरसिया और रायगढ़ शहरी को orange में शामिल किया गया है. इन तमाम जिलों-विकासखंडों में केंद्र सरकार के द्वारा गाइडलाइन के अनुसार छूट रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *