न्याय योजना में BJP नेता भी हुए लाभान्वित…Ex CM रमन को पहली किश्त में मिले 26 हजार तो बेटे अभिषेक को 24 हजार, 15 भाजपा नेताओं के खाते में आए 4 लाख से अधिक राशि, देखिए किसे कितने मिले रुपए

 रायपुर 23 मई 2020। भूपेश सरकार की न्याय योजना को “अन्याय योजना” कहकर कोसने वाले भाजपाई अब उसी योजना से मालामाल हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 15 भाजपाई नेताओं की लिस्ट जारी की है, जिन्हें न्याय योजना के तहत जिनके खातों में हजारों रुपये पहली किश्त के आ चुके हैं। कमाल की बात ये है कि इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के अलावे कई पूर्व मंत्री के भी नाम शामिल हैं।

कांग्रेस की तरफ से जो लिस्ट सार्वजनिक की गयी है, उसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खाते में पहली किश्त के रूप में 26 हजार 612 आये हैं, जबकि उनके बेटे और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के खाते में पहली किश्त के रूप में 24 हजार 94 रुपये आये हैं। उसी तरह ननकी राम कंवर को 16902, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को 25 हजार 29 रुपये, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के खाते में 56 हजार 101, दयालदास बघेल को 48 हजार 520, पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल को 52 हजार 19 मिले हैं।

हालांकि ये पहली किश्त है, इन भाजपा नेताओं को कुल रकम लाखों में है। रमन सिंह को न्याय योजना में जो कुल रकम मिलनी है, वो 1 लाख से ज्यादा है, वहीं पुन्नूलाल मोहले को 2 लाख से ज्यादा, दिनेश कश्यप को सवा लाख के करीब, लच्छूराम कश्यप को 1 लाख 35 हजार सहित कई नेताओं को इससे कहीं ज्यादा की राशि नुल्गॆ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *