छत्तीसगढ़ में फिर नये कोरोेना मरीज मिले…आज दोपहर इन जिलों में मिले 5 नये केस… प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 157 पहुंची

रायपुर 24 मई 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 नये मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 157 हो गयी है। वहीं कुल मरीजों की संख्या 221 हो गयी है। आज दोपहर आयी रिपोर्ट में 5 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। जिनमें बिलासपुर, सरगुजा, बेमेतरा, गरियाबंद व कोरिया से 1-1मरीज मिले हैं। इन मरीजों की जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है,प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 157 हो गई है।

कल कुल 44 मरीज एक दिन में मिले थे

इससे पहले कल आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीज की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में शनिवार एक ही दिन में अभी तक 44 नये मरीज मिले थे। सैंपल रिपोर्ट में राजनांदगांव में 10, बिलासपुर में 9, मुंगेली में 9, कोरिया में 4, सरगुजा में 2, रायगढ़ में 4, GPM से 3, बलौदाबाजार में 1 और जशपुर में 1 मरीज मिले हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 151 हो गयी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *