ईद पर टोटल लॉकडाउन में बड़ी राहत, शाम तक गुलजार रहेंगे बाजार

कांकेर/ कोरबा । कोरोना संकट के बीच ईद की खरीदी पर असर पड़ रहा है। शनिवार-रविवार को टोटल लॉकडाउन की वजह से ईद पर्व पर लोगों को दिक्कतों का देखते हुए प्रशासन ने लॉकडाउन में आंशिक राहत दी है। आज यानि रविवार को सुबह 11 से 4 बजे तक कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। राजधानी रायपुर में भी लॉकडाउन में राहत दी गई है

प्रशासन के नए आदेश के मुताबिक रविवार 24 मई को शाम 4 बजे तक किराना, सेवइयां,सब्जी, दूध, अंडा, मछली-मटन की दुकानें खोली जा सकती हैं। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।

वहीं कोरबा में भी ईद पर्व को देखते हुए की आज सुबह 9 से शाम 5 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति दी है। कांकेर की तरह कोरबा में भी मिठाई, सेवइयां, किराना, फल सब्जी और पोल्ट्री दुकानें खोलेजान की अनुमति दे दी है। बाकी दुकानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *