एक ही दिन में 36 नये कोरोना मरीज मिले…. बिलासपुर, बलरामपुर, बालौदाबाज़ार सहित इन जिलों में केस आये सामने….एक्टिव मरीज की संख्या 185 तक पहुंची

रायपुर 24 मई 2020।
छत्तीसगढ़ में आज अभी तक कोरोना के 36 नये मरीज मिल चुके हैं। दोपहर तक 6 मरीजों की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी, लेकिन देर शाम 30 नये मरीजों की रिपोर्ट पाजेटिव आयी है। सबसे खास बात ये है कि इनमें से बिलासपुर जिले में 19 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।बिलासपुर में आज जिन विकासखंड से पॉजेटिव मरीज मिले हैं, उनमें बिलासपुर में 1, कोटा में 5, मस्तूरी में 4, तखतपुर में 2 और बिल्हा में 7 नए मामले सामने आए हैं।वहीं बलरामपुर में 6, बलौदाबाजार में 5 और कोरिया में कोरोना के 1 नये केस सामने आये हैं। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या जहां बढ़कर 185 हो गयी है, वहीं कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 252 हो गयी है।

देर शाम 30 नये मामले के सामने आने से पहले आज दोपहर तक में 6 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी। जिनमें बिलासपुर, सरगुजा, बेमेतरा, गरियाबंद व कोरिया से 1-1मरीज मिले थे, वहीं रायगढ़ में एक महिला की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *