अब मॉल में भी खुलेंगी शराब की दुकानें, सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। यूपी सरकार ने अहम फैसला लिया है। कैबिनेट ने शनिवार को यूपी आबकारी नियम 2020 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत प्रदेश में विदेशी शराब के प्रीमियम खुदरा विक्रेताओं को लाइसेंस दिए जाएंगे।

इस नियम को मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के मॉल में कई तरह की शराब की बिक्री का रास्ता खुल जाएगा।

राज्य के मॉल में सीलबंद बोतलों में विदेशी शराब की बिक्री के लिए एफ-एल-4-सी लाइसेंस जारी किए जाएंगे

इससे मौजूदा शराब दुकानों को मिली अनुमति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इन दुकानों को मौजूदा शराब दुकानों के अतिरिक्त अनुमति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *