शहीदों की स्मृति में किया गया 2 मिनट का मौन धारण
रायपुर, 25 मई 2020
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर आज जिला कार्यालय में झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार एवं विगत वर्षों में नक्सल हिंसा में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को राज्य को शांति का टापू बनाने हेतु संकल्प लेने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
