राजनांदगांव : फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले टिड्डी के प्रकोप से बचाव के लिए अलर्ट जारी

राजनांदगांव 25 मई 2020

फसलों को नुकसान पहुचाने वाले टिड्डी दल ;स्वबनेज ैूंतउद्ध का प्रकोप राजस्थान होते हुए महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश राज्य तक पहुंच गया है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यह हमारे राज्य और जिले भी प्रवेश कर सकते है। केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र के सहायक निदेशक ने सीमावर्ती जिले के कृषि अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों को सचेत रहने कहा गया है।

किसान डेजर्ट एरिया के लिए कीटनाशक मालाथियोन, फेनवालरेट, क्विनालफोस तथा फसलों एवं अन्य वृक्षों के लिए क्लोरोपायरीफोस, डेल्टामेथ्रिन, डिफ्लूबेनजुरान, फिप्रोनिल, लामडासाइहलोथ्रिन कीटनाशक का प्रयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *