राजधानी रायपुर में मिला कोरोना का नया मरीज…. मुगेली जिले में एक ही दिन में मिले 30 नये मरीज… मरीजों का कुल आंकड़ा 300 के करीब पहुंचा

रायपुर 25 मई 2020। छत्तीसगढ़ में आज एक ही दिन में अब 40 नये मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 225 हो गयी है। वहीं कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 292 हो गयाी है। राजधानी रायपुर में भी कोरोना का एक पॉजेटिव केस मिला है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। अभी तक की जानकारी में युवक देवेंद्र नगर का रहने वाला है।

आज मुगेली में अकेले 30 नये मरीज मिले हैं, वहीं कांकेर में 3,धमतरी में 2, बिलासपुर में1, बलरामपुर में 1, राजनांदगांव में 1, कोरिया में 1, रायपुर में एक नये मरीज मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *