मनरेगा श्रमिको के बीच मनाई झीरम घाँटी के शहीद कांग्रेस नेताओं की 7 वीं पुण्यतिथि

धरसीवां : धरसीवां विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने झीरम घाँटी नक्सली हमले में शहीद अपने पति योगेंद्र शर्मा सहित सभी दिवंगत नेताओ की सातवीं पुण्यतिथि मनरेगा श्रमिको को मास्क सेनेटाइजर साबुन बिस्किट आदि देकर मनाई।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा के साथ विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ग्राम पंचायत टेकारी के बाद छपोरा भुरकोनी सिलतरा व चरोदा पहुची जहां गांव में चल रहे महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के कार्यस्थल तक पहुचकर मजदूरो से मिली और उन्हें उक्त सामान वितरित किया।
आज ही के दिन 25 मई को झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस की प्रथम पंक्ति के नेता व छत्तीसगढ़ के जवानों पर नक्सलियों के द्वारा क्रूरता पूर्वक हमला किया गया था जिसमें नेता व जवान शहीद हुए थे विधायक अनिता शर्मा द्वारा लोगो को सोसिअल डिस्टेन्स का पालन करने व दूरी बनाने की भी अपील की गई । दौरे में विधायक शर्मा के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दुर्गेश वर्मा सरपंच श्री अरुण शुक्ला, श्री राम कुमार वर्मा, श्री पिंटू वर्मा,श्री राजेश शर्मा, श्री रवि, श्री हर्षित शर्मा, श्री अविनाश शर्मा एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। तत्पश्चात शहीदों की श्रद्धांजलि का कार्यक्रम विधायक ने अपने गृह ग्राम टेकारी के निवास स्थान पर रखा जिसमें धरसींवा स्वस्थ्या केंद्र का नामांकरण की उठी मांग ।
शहीद योगेंद्र शर्मा जो कि झीरम घाटी में शहीद हुए थे वो छेत्र के लोकप्रिय नेता होने के साथ- साथ समाज सेवक , लोगो के सुख दुख में साथ खड़े रहते थे इसके अलावा गरीब बच्चों के पढ़ाई के लिए व धार्मिक कार्यो में हमेशा सहयोग करते रहे । उन्ही को श्रद्धांजलि अर्पण करने के लिए भनपुरी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अजय जी महाराज एवं ब्राह्मण समाज के सदशयो द्वारा धरसींवा स्वस्थ्या केंद्र का नाम शहीद योगेंद्र शर्मा के नाम करने के लिए धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा और उनके द्वारा विधायक शर्मा को माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी व स्वास्थ्य मंत्री श्री टी सिंह देव जी को सौपे गए ज्ञापन की कॉपी भी उपलब्ध कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *