दहकी दिल्ली: 700 झुग्गियां जलकर खाक, भयानक आग से राज्य में मची अफरातफरी

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच हादसों का दौर भी जारी है। राजधानी दिल्ली में सोमवार देर रात भीषण आग लग गयी। आग इतनी भयावर थी कि पूरा इलाका इसकी चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि आग तुगलकाबाद के ग्रामीण इलाके में लगी, जहां इसकी चपेट में आने से करीब 700 झुग्गियां जलकर ख़ाक हो गयी।

तुगलकाबाद इलाके में लगी भीषण आग

मामला दक्षिण पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद का है, यहां ग्रामीण इलाके में झुग्गियों में सोमवार की रात भयानक आग लग गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल कर्मी पहुँच गए, लेकिन तब तक करीब 700 झुग्गियां आग की चपेट में आ चुकि थी। सभी अपने अपने घरों से बाहर आ गए। दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

700 झुग्गियां आग की चपेट में, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर

हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। दमकल विभाग कई घंटों तक कूलिंग का काम करते रहे। बता दें कि आग को भुझाने के लिए दमकल विभाग की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी।

पता लगाई जा रहे आग लगने की वजह

आग कैसे लगी इस बात का पता अभी नहीं चल सका है, लेकिन कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है। बहरहाल इस बात की जांच की जा रही है।

इलाके में 1200 से ज्यादा झुग्गियां

गौरतलब है कि जिस इलाके में आग लगी वहां 1200 से ज्यादा झुग्गियां है। ऐसे में आग और विकराल हो सकती थी अगर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर समय से न पहुँचती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *