बेवफाई का बदला लेने आशिक ने खेला खौफनाक खूनी खेल…. माशूका और अपने दोस्त सहित 9 को उतारा मौत के घाट

बेवफाई का बदला लेने आशिक ने माशूका सहित 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटना तेलंगाना के वारंगल की है, जहां पिछले दिनों एक कुएं में 9 लोगों का शव मिला था। ये बदला इतना खौफनाक था कि आशिक ने उन दो युवकों को भी मार डाला, जिन पर शक था कि वो दोस्ती की आड़ में उसके साथ साथ दगाबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है, वहीं उसकी तलाश भी की जा रही है। घटना तीन-चार दिन पहले की है। आरोपी का नाम संजय कुमार झा है, जो बिहार का रहने वाला है।

संजय कुमार झा के पड़ोस में मकसूद का भी परिवार रहा करता था। मकसूद की बेटी बुशरा से संजय का अवैध संबंध हो गया। बुशरा तलाकशुदा थी और उसकी तीन साल की बेटी भी थी। कुछ महीनों तक संजय और बुशरा का अवैध संबंध चलता रहा, लेकिन इसी बीच संजय के दो दोस्तों से बुशरा की दोस्ती बढ़ गयी । अपने ही दोस्तों के साथ प्रेमिका की  बेवफाई पर संजय आगबबूला हो गया और फिर एक दिन उसने मौत का ऐसा षड़यंत्र रचा कि 9 लोगों को उसने मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक बंगाली परिवार के मुखिया मकसूद ने जन्मदिन की पार्टी दी थी, इसमें संजय और उसके दोस्तों को भी बुलाया गया था। इसी पार्टी में संजय ने मौत की साजिश रची। पार्टी में संजय ने अपने तीन साथियों की मदद से सभी के खाने में जहर मिला दिया। जहर के सेवन से सभी की मौत हो गयी, जिसे बाद में सभी 9 शवों को सुप्रिया कोल्ड स्टोरेज के परिसर में स्थित कुएं में फेंक दिया। इन 9 लोगों में संजय के वो दो दोस्त श्रीराम कुमार और श्याम कुमार भी शामिल थे, जिस पर बुशरा के साथ अवैध संबंध का संजय को शक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *