रायपुर – 20 टंकियों से आज शाम नहीं होगी पानी की सप्लाई……

रायपुर.  45 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी के बीच रायपुर नगर निगम (Raipur Nagar Nigam) ने एक बार फिर शटडाउन लिया है. इस वजह से शहर की बड़ी आबादी को अज एक टाइम पानी नहीं (Water Supply) मिलेगा. 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट में नए पंप की फिटिंग की जा रही है. इस कारण आज सुबह पानी की सप्लाई के बाद  20 पानी टंकियों से शाम के वक्त पानी की सप्लाई नहीं होगी. नगर निगम ने पंप फिटिंग के लिए 5 घंटे का शटडाउन लिया है. इस वजह से 20 टंकियों में पानी नहीं भरा जा सकेगा.

राजधानी रायपुर में पारा 40 के पार है. गर्मी में पानी की जरूरतें और खपत बढ़ जाती है. अब एक टाइम पानी नहीं आने से शहर की आधी आबादी इससे प्रभावित होगी. वहीं नगर निगम महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि अमृत मिशन में जल आवर्धन योजना के अंतर्गत 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट में नए पंप लगाने और डिलवरी पाइप फिटिंग का कार्य किया जाएगा. इस वजह से  5 घंटे का शटडाउन लिया जा रहा है. इससे 20 पानी टंकियों में एक टाइम पानी का सप्लाई नहीं किया जाएगा. मेयर का कहना है कि अगले दिन सप्लाई पूरी तरीके से बहाल कर दी जाएगी. वहीं जहां जरूरत होगी उन इलाकों में टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई की जाएगी.

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

रायपुर नगर निगम फिर करने जा रहा है. इस वजह से शहर की एक बड़ी आबादी को पानी सप्लाई नहीं की जाएगी.  भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाह भाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी और रामनगर ओव्हर हेड टैंक में आज शाम पानी सप्लाई नहीं होगी.गौरतलब है कि इससे पहले 150 एमएलडी इंटेकवेल में पुराने पंप को निकालकर नया पंप लगाने और डिलीवरी पाइप और वाल्व की फिटिंग के लिए 11 मई को शटडाउन लिया गया था. इस दौरान शहर की 19 पानी टंकियों से सप्लाई प्रभावित हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *