नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लॉकडाउन के बावजूद सात दिन से रोज तकरीबन 6000 नए केस सामने आ रहे हैं। कोरोना मरीजों के मामले में भारत दुनिया में 10वें स्थान पर है तो वहीं महामारी से मौतों के मामले में दुनिया में 14वें नंबर पर है।
Lockdown 4 : भारत में कोरोना वायरस का आंकड़ा:
कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बुधवार तक देश में 4500 से अधिक लोग कोविड-19 की वजह से जान गंवा चुके थे। भारत सबसे अधिक मौत के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ देगा। दुनिया में अब तक कुल 3.55 लाख लोग इस वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं।
मुंबई से 177 मजदूरों की फ्लाइट से रांची वापसी
पहली बार ऐसा हो रहा है कि मजदूरों की वापसी फ्लाइट से हो रही हो। मुंबई एयरपोर्ट से 177 मजदूरों ने रांची के लिए फ्लाइट ली। उन्हें एयरपोर्ट तक लाने की काम एनजीओ ने किया। वहीं जब मजदूर रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे तो श्रम मंत्री वहां मौजूद रहेंगे।
बसे अधिक मौत के मामले में भारत 14वें नंबर पर भारत
कोरोना वायरस की वजह से सबसे अधिक मौत के मामले में भारत 14वें नंबर पर है। अमेरिका, ब्रिटेन और इटली पहले तीन स्थान पर हैं। इनके बाद फ्रांस चौथे, स्पेन पांचवें, ब्राजील छठे, बेल्जियम सातवें, जर्मनी आठवें, मैक्सिको नौवें और ईरान 10वें नंबर पर हैं. कनाडा 11वें, नीदरलैंड 12वें, चीन 13वें और भारत 14वें नंबर पर है।
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर
महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 1897 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में मरीजों की संख्या 56 हजार 998 हो गई है। इसमें से 37 हजार 125 एक्टिव केस हैं। 17 हजार 918 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना से 105 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान कोरोना के 2190 नए मामले भी सामने आए हैं।
