रायपुर : बालाघाट जिले के ग्राम कटोरी पहुंचा टिड्डी दल : सीमावर्ती गांवो में सतर्कता बरतने के निर्देश

रायपुर, 28 मई 2020

फसलों को नुकसान पहुचाने वाले टिड्डी दल आज दोपहर 2 बजे तक मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के ग्राम कटोरी तक पहुंच चुका है। राजनांदगांव जिले की प्रभारी कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने जिले के मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के समीपवर्ती तहसीलों को अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश की सीमा से लगे विकासखंड खैरागढ़, डोंगरगढ़, छुईखदान को सतर्क रहने कहा गया है। टिड्डी दल के आक्रमण की संभावना को देखते हुए सभी सीमावर्ती गांवों में मुनादी तथा सुरक्षा दल का गठन व मैदानी स्तर पर अधिकारियों को सतत निगरानी करने के लिए निर्देश दिए हैं। क्षेत्र में टिड्डी दल का प्रवेश होने पर तत्काल सूचित करते हुए स्थानीय कृषि अधिकारी तथा कृषि वैज्ञानिकों की सहायता से टिड्डी दल को नियंत्रित करने के लिए दवा छिड़काव करने की व्यवस्था करने कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *