बेटे अमित जोगी ने किया भावुक ट्वीट, कहा- मैं निशब्द हूं……..

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद उनके बेटे अमित जोगी ने भावुक ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि वेदना की इस घड़ी में निशब्द हूं. परम पिता परमेश्वर अजीत जोगी की आत्मा को शांति प्रदान करे. उनका अंतिम संस्कार उनकी जन्मभूमि गौरेला में कल होगा.

अमित जोगी ने आगे लिखा कि 20 वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया है. केवल मैंने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ने नेता, नहीं अपना पिता खोया है. अजीत जोगी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़कर ईश्वर के पास चले गए. गांव गरीब का सहारा छत्तीसगढ़ का दुलारा हमसे बहुत दूर चला गया.

२० वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया।केवल मैंने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ने नेता नहीं,अपना पिता खोया है।माननीय अजीत जोगी जी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़ कर,ईश्वर के पास चले गए।गांव-गरीब का सहारा,छत्तीसगढ़ का दुलारा,हमसे बहुत दूर चला गया।

Image

Image

वेदना की इस घड़ी में मैं निशब्द हूँ।परम पिता परमेश्वर माननीय @ajitjogi_cg जी की आत्मा को शांति और हम सबको शक्ति दे। उनका अंतिम संस्कार उनकी जन्मभूमि गौरेला में कल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *