दंतेवाड़ा : अंदरूनी ईलाके लखारास के निर्धन कुम्मा हिड़मा को मनरेगा डबरी से मिली मछलीपालन कर आय संवृद्धि का जरिया : आधे एकड़ भूमि कर रहा है साग-सब्जी का उत्पादन

दंतेवाड़ा 01 जून  2020

जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के कारगर क्रियान्वयन का सकारात्मक परिणाम दिखने लगा है।इस योजना से लाभान्वित होकर जॉब कार्डधारी परिवारों को जहां रोजगार उपलब्ध हो रहा है,वहीं डबरी जैसी जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण से मछलीपालन और साग-सब्जी की खेती से आय संवृद्धि का जरिया भी ग्रामीणों को मिला है। इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित जिले के दूरस्थ कटेकल्याण ब्लॉक अंतर्गत अंदरूनी ईलाके लखारास निवासी निर्धन कुम्मा हिड़मा अपनी कुल डेढ़ एकड़ कृषि भूमि में से आधे एकड़ जमीन पर मनरेगा के तहत  2 लाख 31 हजार रुपये की लागत से गत वर्ष डबरी बनाया है। जिसमें बीते साल मछलीपालन करने के साथ ही डबरी के मेड़ पर अरहर लगाया था, वहीं डबरी के पास की 30 डिसमिल जमीन में मेहनत और लगन के साथ साग-सब्जी की खेती किया था। इस आयमूलक गतिविधि के जरिये कुम्मा हड़मा को करीब 12 हजार रुपये की आमदनी हुई। कुम्मा हिड़मा अपनी इस उपलब्धि पर खुश होकर बताया कि उसका 3 सदस्यीय परिवार मजदूरी कर भरण-पोषण कर रहे थे लेकिन अब इस डबरी के निर्माण से उसे अपने लिये घर में ही रोजगार मिल गया है। वह इस वर्ष भी डबरी में मछलीपालन करने सहित डबरी के मेड़ में बारिश के दौरान अरहर, भिंडी लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही साग-सब्जी की खेती करेगा। जिससे उसकी आमदनी में इजाफा होगा। कुम्मा हिड़मा ने निर्धन किसानों को उनकी अपनी जमीन में डबरी बनाने के लिए मनरेगा से मदद देने सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *