रायगढ़,1 जून 2020। ज़िले के गाँव चंदाई में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। ब्लास्ट इतना भयावह था कि, रसोई घर के पूरी तरह तबाह हुआ वहीं मृतकों के शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गए।
घटना तड़के साढ़े सात बजे के आसपास की बताई जा रही है, जबकि 25 वर्षीया लता साहू अपने दो बच्चों छ वर्षीय टिकेश और पाँच वर्षीय झलप के साथ रसोई में थी।नाश्ता बनाने के लिए जैसे ही लता ने बर्नर ऑन कर जलाने की कोशिश की गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और मौक़े पर ही तीनों की मौत हो गई।
गैस सिलेंडर ब्लास्ट.. महिला और दो बच्चों समेत 3 की मौत.. रसोई कमरा तबाह और शव क्षत विक्षत
