केरल पहुंचा मानसून, दक्षिण तटीय इलाकों में चार दिनों से लगातार हो रही बारिश

नई दिल्ली। मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। ​राज्य के दक्षिण तटीय इलाकों और लक्ष्यद्वीप में बीते चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए राज्य के 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल पहुंच गया है। लगातार बारिश के चलते तापमान में जबरदस्त गिरावट हुई है। तिरुवनंतपुरम में दिन का तापमान 25 डिग्री तक चला गया है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कन्नूर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

इस साल सामान्य रहेगा मानसून
भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून हर साल जून से लेकर सितंबर तक 4 महीनों तक रहता है। आम तौर पर यह सबसे पहले केरल में दस्तक देता है। इसके बाद अलग-अलग समय पर यह देश की अलग-अलग जगहों पर पहुंचता है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून सामान्य रहेगा। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने बताया था कि केरल में इस साल मॉनसून पांच जून तक आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *