केंद्र क्वारंटाइन से बाहर नहीं आ रही है.. अभी तक किसानों को 1 रुपए का फायदा नहीं हुआ…कृषि मंत्री रविंद्र चौबे

रायपुर। केंद्र सरकार ने धान MSP 53 रु बढ़ाई है। इसे लेकर आज प्रदेश के कृषि मंत्री ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार क्वारंटाइन में है और 3 रुपए की बढ़ोतरी कर किसानों को बड़ा लाभ देने का वादा कर रही है।

राजीव भवन में मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री चौबे ने कहा कि, मोदी ने कहा फसल की लागत का डेढ़ गुना MSP दिया जाएगा। लेकिन धान किसानों को मात्र 53 रु अतिरिक्त दे रही है। देश के किसानों के साथ यह वादाखिलाफी है। कृषि यंत्र भी महंगे किए जा रहे हैं। सरकार स्वयं क्वारंटाइन से बाहर नहीं आया है।

आगे कहा कि केंद्र को धान का दाम 2500 रु देने में 16 साल लगेंगे। वहीं केंद्र सरकार किसान निधि सम्मान निराश्रित पेंशन की तरह दे रही है। केंद्र सरकार ने किसानों को एक रु नहीं दिया है। सिर्फ झूठे वादे कर किसानों को धोखा दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *